ईद के दिन हुई महाभारत, पुलिस ने किया मामला पंजीकृत।

 0  191
ईद के दिन हुई महाभारत, पुलिस ने किया मामला पंजीकृत।

जहाँ भले ही ईद के दिन गले लगा कर अपने गिले शिकबे दूर करते हों लेकिन ईद वाले दिन की एक ऐसी वीडियो समाने आई है जिसने पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो भी ऐसा की ईद की नमाज़ के दौरान महाभारत हो गया जोकि अब जम कर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धड़पकड़ शुरू कर दी है। जबकि ये मारपीट की वीडियो 11 अप्रेल यानि ईद वाले दिन की है।

            आपको बता दें कि उधम सिंह नगर में ईद वाले दिन ही महाभारत हो गयी। ईद के मौके पर नमाज पढ़ने जा रहे युवक को लाठी डंडे से पीटने का मामला प्रकाश में आया है। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमे कई लोग हाथो में लाठी डंडे से युवक की पिटाई कर रहे है। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में वादी तोफिक अहमद निवासी निवासी ग्राम लम्बाखेड़ा, थाना रूद्रपुर ने बताया की गांव के रहने वाले शरीफ, सालिम, नवाब, रेहान का कुछ समय पूर्व खेत में पानी की निकासी के सम्बन्ध में विवाद हो गया था। जिस कारण आरोपी उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। ईद के दिन 11 अप्रैल को सुबह साढ़े 10 बजे उसका बेटा नमाज पढ़ने जा रहा था। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे शरीफ पुत्र रसीद, सालिम पुत्र शरीफ, नवाब पुत्र शराफत व रेहान पुत्र नवाब व अन्य लाठी डन्डों व धारदार हथियारों से लैस एक राय होकर प्रार्थी के पुत्र को जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगो ने उसके पुत्र की जान बचाई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल ले कर पहुंचे जहा पर उसके सर में गंभीर चोट आई है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल  ने बताया कि ईद वाले दिन दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। जिसकी एक वीडियो वायरल हो रही है पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामला पंजीकृत कर लिया है। आरोपीयों  की धड़कन की जा रही है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।