देखिये.....बाइक चोरी का खुलासा! दो दर्जन बाइक सहित 9 गिरफ्तार!

 0  68

रिपोर्ट : राहुल सक्सेना
स्थान : बाजपुर

बाजपुर : उधम सिंह नगर पुलिस ने चोरी की दो दर्जन बाइकों के साथ 9 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। वहीं पुलिस फरार चल रहे आरोपियों को जल्द पकड़ने की बात कर रही है।

बता दे कि उधम सिंह नगर जिले में पिछले लंबे समय से दोपहिया वाहनों की लगातार चोरी के मामले सामने आ रहे थे। जिस पर रोक लगाने के लिए एसएसपी ने पुलिस टीम का गठन किया। जिसके चलते काशीपुर पुलिस ने चोरी की 14 बाइको के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि 1 आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं केलाखेड़ा पुलिस ने चोरी की 9 बाइकों के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो युवक मौके से फरार हो गए। घटना का खुलासा करते हुए एएसपी प्रमोद कुमार ने कहा कि पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है और जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि अन्य आरोपियों को पकड़ने के बाद गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी।