देखिये!.....कोटाबाग महोत्सव का ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल ने किया शुभारंभ!

 0  63

कोटाबाग/कालाढूंगी : ब्लॉक कोटाबाग में युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने एवं सामाजिक कार्यों हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कोटाबाग महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं करायी जाएंगी तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा। वहीं महोत्सव के प्रथम दिन मैराथन दौड़ कराई गई, जिसे ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

महोत्सव के आयोजक कोटाबाग ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल ने बताया कि इस कार्यक्रम को कराये जाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करना तथा उन्हें सामाजिक कार्यों के प्रति प्रोत्साहित करना है। वहीं उन्होंने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को 14 जनवरी के दिन सम्मानित किया जाएगा। वहीं यह कार्यक्रम युवाओं को एक नई दिशा देने का काम भी करेगा। इस दौरान महोत्सव के प्रथम दिन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसे ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।