देखिये.....काली नदी में गिरी आईटीबीपी की मिनी बस! दो जवान घायल....!

 0  36

रिपोर्ट - नीरज मेहता
स्थान - धारचूला

धारचूला : आईटीबीपी की मिनी बस संख्या CH0GA3730 तांकुल शिविर में जाते समय तवाघाट तिनतोला के पास अनियंत्रित होकर 20 से 30 मीटर गहरी काली नदी में गिरकर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी है। जिसमें दो जवान घायल हो गये। जिनका सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायलों में एक जवान आईटीबीपी का वाहन चालक दीवान सिंह पिंगल 45 वर्षीय, निवासी जोशी खेत कालिका साल और दूसरा जवान एसएसबी के हरीश सिंह 30 वर्षीय निवासी जोशीखेत कालिका हैं। घटना दिन के लगभग 3:30 बजे की है।

 

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने निकट एसएसबी पोस्ट के जवानों को दी। इसी बीच संयोग से डीडीहाट से 11वीं वाहिनी एसएसबी के डिप्टी कमाडेंट प्रणव शुक्ला अपने वाहन से जा रहे थे। उनको घटना की जानकारी मिलते ही उनके नेतृत्व में 11वीं वाहिनी एसएसबी के इंस्पेक्टर अनूप रावत, इंस्पेक्टर सुदर्शन, एसआई रमेश कुमार, हेड कांस्टेबल राजीव सहित 10 जवानों की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जवानो को वाहन के शीशे तोड़कर बाहर निकाला। वहीं जिसके बाद एसएसबी ने अपने वाहन से दोनों घायलों को अस्पताल में पहुँचाया। घायलों का उपचार कर रहे डॉ. जगमोहन गर्ब्याल ने बताया कि दोनों जवानो को हेड इंजरी हुई है जिसके चलते दोनों को पिथौरागढ़ रेफर किया जा रहा है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार मनीषा बिष्ट, पटवारी उदय भंडारी, पटवारी हुकुम बिष्ट घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुँचे।