पढ़िये.....रफ्तार का कहर! तेज रफ्तार बस ने बाइक में मारी टक्कर, एक घायल!

 0  36

रिपोर्ट - राहुल सक्सेना
स्थान - केलाखेड़ा

केलाखेड़ा : केलाखेड़ा रोड पर एक तेज रफ्तार बस ने बाईक में टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों का कहना है कि बस इतनी तेजी से केलाखेड़ा नगर से गुजरी कि कई लोग बस की चपेट में आने से बच गये। टक्कर मारने के बाद बस को थाने के सामने रोका गया। जहां भारी संख्या में आक्रोशित लोग भीड़ के रूप में इकट्ठा इकठ्ठे हो गये। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।

जानकारी के अनुसार केलाखेड़ा के मंसूर नगर निवासी नन्हें उम्र 50 वर्ष अपने घर से बाईक संख्या UK 06 AU7933 द्वारा गदरपुर अपनी बहन के घर जा रहा था। जैसे ही वह केलाखेड़ा करबला मोड़ पर पहुंचा तो इसी दौरान रूद्वपुर से काशीपुर डिपो की तेज गति से आ रही बस संख्या UK04 PA1089 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाईक सवार नन्हे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद काशीपुर उपचार हेतु भेज दिया गया। बस चालक ने बिना ब्रेक लगाये भागने का प्रयास किया। जिससे केलाखेड़ा नगर में हंगामा मच गया। लोगों के मुताबिक बस इतनी तेज थी कि कई लोग बस की चपेट मे आने से बच गये। बस को थाने के सामने रोका गया। बस के रूकते ही भीड़ आक्रोशित हो गई। जिस पर पुलिस ने किसी तरह भीड़ को शांत कराया।