देखिये.....! जब निधि शर्मा ने दी आत्महत्या की चेतावनी ! फिर उसके बाद.....?

 0  8

बाजपुर : उधम सिंह नगर के बाज़पुर प्रकरण में पुलिस की मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रहीं हैं। जहां पुलिस की बर्बरता पूर्वक पिटाई का शिकार हुई निधि शर्मा को उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है, तो वहीं पीड़िता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से न्याय दिलाने की मांग करते हुए इंसाफ न मिलने पर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की चेतावनी दे डाली है।

बता दें कि कुछ दिन पूर्व बाजपुर के ग्राम मुण्डिया मनी निवासी अनिल शर्मा के घर पुलिस द्वारा दबिश दिये जाने के दौरान पुलिस और अनिल शर्मा के परिजनों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसके बाद अनिल शर्मा की पत्नी निधि शर्मा ने पुलिस की मुठभेड़ को फर्जी करार देते हुए पुलिस पर कई संगीन आरोप लगाए थे। निधि शर्मा ने पुलिस द्वारा उस पर बर्बरता पूर्वक मारपीट करने और अभद्रता करने का आरोप लगाया था। पुलिस की पिटाई का शिकार हुई निधि शर्मा की हालत न सुधरने पर परिजनों ने उसे बाजपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं निधि शर्मा ने पुलिस पर उसे अनैतिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस दौरान निधि शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मामले की सीबीआई जांच कराने और इंसाफ दिलाने की मांग की है। वहीं इंसाफ न मिलने पर उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त करने की चेतावनी दी है।