(लखीमपुर प्रकरण) : जब आग बबूला हो उठे जनपद के किसान ! तो दहल गया उधम सिंह नगर ! देखिए खास रिपोर्ट.....!

 0  11
  • जनपद में जगह जगह किसानों का धरना प्रदर्शन
  • केंद्र सरकार के खिलाफ हुई जमकर नारेबाजी, पुतला दहन
  • राजनीतिक नेताओं ने कई जगह दी अपनी गिरफ्तारियां
  • आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग
( काला सच ब्यूरो )
उधम सिंह नगर : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर प्रकरण को लेकर यूपी के बाद अब उत्तराखंड में भी विपक्षी राजनीतिक विस्फोट देखने को मिल रहा है। जहां किसानों से लेकर विपक्ष तक लामबंद हो गया है जो कि किसानों की मौत के बाद लोगों में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के चलते उधम सिंह नगर में जगह-जगह राजनीति पार्टियां भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करती हुई दिखाई दे रही हैं।
 
बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के तिकोनिया में किसानों द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री का विरोध किया जा रहा था। जहां केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे द्वारा किसानों पर कार चढ़ाने का आरोप लगा है।
 
आरोप है कि उन्होंने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर कार चढ़ाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके विरोध में जनपद के काशीपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मृतक किसानों के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया।
 

[video width="640" height="352" mp4="https://www.kaalasach.com/wp-content/uploads/2021/10/VID-20211004-WA0029.mp4"][/video]

वहीं, जनपद के मुख्यालय में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने अपने दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ गिरफ्तारी दी है। तो जिले में कई जगह पुतला दहन और गिरफ्तारियों के प्रोग्राम हुए हैं तथा काशीपुर कोतवाली जाकर अपनी गिरफ्तारी भी दी हैं।