देखिये.....अनिल की मौत प्राकृतिक है या उसकी हुई है हत्या! क्या है पूरा मामला.....!

 0  6

रिपोर्ट - अनीस रजा
स्थान - सितारगंज

सितारगंज : सितारगंज तहसील के ग्राम रसोइयापुर में कश्मीर सिंह के फार्म हाउस पर कार्य करने वाले एक व्यक्ति अनिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अनिल की मौत प्राकृतिक हुई है या उसकी हत्या की गई है अभी इसमें संदेह बना हुआ है। वहीं पुलिस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

बता दें कि सितारगंज तहसील के ग्राम रसोइयापुर में कश्मीर सिंह के फार्म हाउस पर अनिल नामक व्यक्ति काम करता था। जिसे कुछ लोग सीएचसी सितारगंज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के डॉक्टर ने बताया कि उक्त व्यक्ति को मृत अवस्था मे सीएचसी लाया गया था। जबकि सूत्रों की जानकारी के अनुसार अनिल के साथ मारपीट की गई है। तो वहीं शरीर पर चोट के निशान के बारे में डॉक्टर से पूछे जाने पर उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बात कही।
अनिल की मौत पर पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान नही पाए गए हैं। मृतक अनिल लंबे अरसे से इसी क्षेत्र में आसपास के लोगों के यहां काम करके अपना जीवन यापन कर रहा था। अनिल के परिजनों के बारे में किसी को कोई जानकारी नही है। यहां तक कि मृतक अनिल का कोई पहचान पत्र या दस्तावेज भी नही मिला है। पुलिस का कहना है कि अनिल का सत्यापन न कराए जाने के मामले में कश्मीर सिंह का कोर्ट चालान भी किया जाएगा।

अब सोचना यह है कि अनिल की कोई जानकारी न होने के पीछे क्या माना जाये कि अनिल के बारे में वाकई किसी को कोई जानकारी है ही नही या उसकी जानकारी जानबूझकर छुपाई जा रही है। वहीं अनिल की मौत होना भी संदेह पैदा करता है कि अनिल की मृत्यु ही हुई है या उसकी हत्या की गई है।