देखिये.....किसने बताया प्रदेश के मुख्यमंत्री को सुल्फिया

 0  46

बाजपुर के बहुचर्चित भूमि प्रकरण का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर निकल आया है। अबकी बार एक किसान इस मामले को लेकर शहीद भगत सिंह चौक पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गया और प्रदेश के मुख्यमंत्री को सुल्फिया बताते हुए जमीनों की खरीद फरोख्त का लिखित आदेश वापस न होने तक धरना जारी रखने की बात कही।

बता दें कि उधम सिंह नगर के पूर्व जिलाधिकारी नीरज खैरवाल ने बाजपुर के 20 गांवों की 5838 एकड़ ज़मीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद से ही किसानों सहित विभिन्न राजनीतिक संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन कर सरकार से जमीनों की खरीद-फरोख्त पर रोक हटाने की मांग की जा रही है। जिसके चलते लम्बे समय के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किसानों को उनकी जमीन का मालिकाना हक उन्हें वापस देने की बात कही थी। लेकिन सरकार द्वारा इस मामले में प्रशासन को लिखित आदेश ना दिए जाने से आक्रोशित किसान सतवंत सिंह शहीद भगत सिंह चौक पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया। इस दौरान सतवंत सिंह ने कहा कि जब तक सरकार किसानों को उनकी जमीन का लिखित आदेश स्थानीय प्रशासन को नहीं दे देती, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सुल्फिया तक बता दिया और कहा कि जब तक सरकार किसान को उसकी ज़मीन की खरीद फरोख्त का लिखित आदेश नही देगी, तब तक वह स्नान नही करेंगे।