देखें !...कहाँ पकड़ी गई लाखो की स्मैक एक तस्कर को भी किया ग्रिफ्तार

 0  14
    • उधम सिंह नगर पुलिस ने नशे के ख़िलाफ़ ऑपरेशन क्रैकडाउन
    • उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में भारी मात्रा में पकड़ी अबैध स्मैक
    • पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में क़ीमत 30 लाख से ज्यादा

    [video width="640" height="352" mp4="https://www.kaalasach.com/wp-content/uploads/2021/11/VID-20211109-WA0044.mp4"][/video]

    स्मैक के साथ पकड़ा गया तस्कर 
     
     

     
     
    काशीपुर : उधम सिंह नगर पुलिस को उस वक्त सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्मैक की तस्करी कर रहे एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस को युवक के पास से 305 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में क़ीमत 30 लाख से ज्यादा बताई जा रही है।
     
     

     

     
     
    प्रदेश को उड़ता पंजाब की श्रेणी से बचाने में उधम सिंह नगर पुलिस के आला अफसरो की कोशिश लगातार रंग लाती नजर आ रही है। जहां नशा माफियाओं पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर नकेल कसने को उधम सिंह नगर के एसएसपी के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में एकबार फिर थाना आईटीआई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्मैक की तस्करी कर रहे हैं सौदागर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
     
     

    [video width="640" height="352" mp4="https://www.kaalasach.com/wp-content/uploads/2021/11/VID-20211109-WA0046.mp4"][/video]

    बाइट : प्रमोद कुमार - एसपी काशीपुर
     
     
     

     मामले का खुलासा करते हुए एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि थाना आईटीआई ने चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर लोहिया पुल पर उत्तर प्रदेश के थाना गंज निवासी शाकीब को 305 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है । पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में क़ीमत 30 लाख से अधिक बताई जा रही है। शाकीब काशीपुर क्षेत्र से पूर्व में अवैध स्मैक व नशे के कारोबार में जेल जा चुका है और उसका उन नशा माफियाओं से गहरा संपर्क है जिन पर जनपद में गैंगेस्टर के अभियोग भी पंजिकृत है आज भी अभियुक्त उक्त स्मैक को काशीपुर व जसपुर क्षेत्र में बेचने आया था।