देखें वीडियो !.....मिनी स्टेडियम के निर्माण को लेकर किसने दी खुली चेतावनी ! फिर जो हुआ.....!

 0  6

[video width="640" height="352" mp4="https://www.kaalasach.com/wp-content/uploads/2021/09/VID-20210929-WA0020.mp4"][/video]

(मुकेश छिमवाल)

कालाढूंगी : मिनी स्टेडियम का निर्माण प्रारंभ कराने को लेकर ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल तथा मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट ने तहसील पहुंचकर संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान दोनों वक्ताओं ने मिनी स्टेडियम का निर्माण जल्द से जल्द प्रारंभ कराने की मांग की।

गजराज बिष्ट ने कहा कि कालाढूंगी में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए सरकार द्वारा प्रथम किश्त आवंटित कर दिये जाने के बाद भी अधिकारियों और प्रशासन की लापरवाही के कारण मिनी स्टेडियम के कार्य में वन विभाग ने रोक लगा दी। एक वर्ष पूर्व मिनी स्टेडियम के निर्माण हेतु 97 लाख रुपये पहली किस्त के रूप में खेलमंत्री अरविंद पांडे द्वारा स्वीकृत कराये गये थे जिसका शिलान्यास भी उनके द्वारा किया गया था। गजराज बिष्ट ने बताया कि यहाँ के क्षेत्रवासियो की हमेशा मांग रही है कि नगर में एक भी स्टेडियम नही है। कालाढूंगी क्षेत्र में भी एक स्टेडियम होना आवश्यक है। वहीं उन्होंने कहा कि आये दिन प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए नगर क्षेत्र के युवा खिलाड़ी प्रेक्टिस करने हेतु अन्यत्र हल्द्वानी रामनगर जाते हैं। जिस कारण उनको काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है जिससे उनका मनोबल कम होता है। क्षेत्र में स्टेडियम निर्माण होने के बाद आसपास ग्रामीण क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। वहीं गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि अगर उनकी इस मांग को जल्द से जल्द पूरा नही किया गया तो वह अपने युवा साथियों के साथ धरने पर बैठने से पीछे नहीं हटेंगे।

गजराज सिंह बिष्ट

[video width="640" height="352" mp4="https://www.kaalasach.com/wp-content/uploads/2021/09/VID-20210929-WA0015.mp4"][/video]

वहीं ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल ने कहा कि क्षेत्र से भारतीय सेना, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर के खेल में नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के युवा प्रतिभाग करते रहे हैं। यदि स्टेडियम का निर्माण हो गया तो क्षेत्र के युवाओं को इधर-उधर नही जाना पड़ेगा।

रवि कन्याल

[video width="640" height="352" mp4="https://www.kaalasach.com/wp-content/uploads/2021/09/VID-20210929-WA0014.mp4"][/video]

वहीं ज्ञापन देने वालों में भाजपा नेता तारा चंद्र सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।