देखिये खबर.....महंगाई को लेकर पूरे जिले में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन! फिर क्या हुआ.....!

 0  6

(अनीस रजा, सितारगंज/खटीमा)

(डीके सरकार, दिनेशपुर)

उधम सिंह नगर :

सितारगंज में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौराहे पर बढ़ती महंगाई से नाराज होकर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
बता दें कि इन दोनों पूरे देश में डीजल पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। जिससे नाराज यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका और केंद्र सरकार से बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की।
वहीं यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष इश्तियाक अंसारी ने कहा कि मंहगाई बीजेपी समाजवादी या कांग्रेस पार्टी के लिए नही है। बल्कि आम जनता को महंगाई परेशान कर रही है। साथ ही कहा कि सब लोगों को इस महंगाई को लेकर एकजुट हो जाना चाहिए और केंद्र सरकार से मंहगाई कम करने की मांग करनी चाहिए। साथ ही कहा कि बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार का आज मुख्य चौराहे पर पुतला फूंकते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा बढ़ती महंगाई को कम करने की मांग।

उधर दिनेशपुर में, लगातार पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से आम जनता के जेब में असर पड़ना शुरू हो गया है जिससे आम जनता परेशान है तो दूसरी और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने देश भर में मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। इसी के चलते आज दिनेशपुर में पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन के नेतृत्व में एक बैलगाड़ी में मोटरसाइकिल लेकर और महिला कांग्रेसियों ने रसोई गैस सिलेंडर लेकर मुख्य सड़क पर उतर कर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं सुभाष चौक पहुंचकर मोदी सरकार का पुतला दहन करते हुए केंद्र सरकार से बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की।

इस दौरान पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों को बढ़ाने का काम किया जा रहा है जिससे आम जनता पूरी तरह त्रस्त है। और कांग्रेस पार्टी देश का मुख्य विपक्षी दल होने के नाते जनता की परेशानियों को समझते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहा है। वहीं कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार से बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने की मांग करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आम जनता की परेशानियों को नही समझेगी तो आने वाले समय में जनता जनार्दन मोदी सरकार को उखाड़ कर फेंक देगी।

उधर, उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत क्षेत्र खटीमा में आज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री भुवन कापड़ी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ गैस का सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य व केंद्र सरकार का पुतला फूंककर महंगाई का विरोध किया।

कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ आज धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उसी परिपेक्ष में आज खटीमा में भी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री भवन कापड़ी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य चौक पर महंगाई के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंककर विरोध किया।
वहीं कांग्रेस प्रदेश महामंत्री भवन कापड़ी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। जहां कई राज्यों में पेट्रोल ने 100 रुपये का आंकड़ा छू लिया है तो वहीं कई राज्यों में 100 का आंकड़ा छूने की तैयारी है। साथ ही महंगाई की मार से घरेलू रसोई गैस भी अब अछूती नहीं है घरेलू रसोई गैस की कीमत भी 800 रुपये पार कर गई है जिससे घर का बजट बिगड़ गया है।