ब्रेकिंग.....घर के बाहर खड़े युवक को अज्ञात लोगों ने मारी गोली

 0  9

काशीपुर: घर के बाहर खड़े युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल राजकीय चिकित्सालय लाया गया। सूचना पर सीओ मनोज ठाकुर मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। वहीं इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बता दें कि उधम सिंह नगर की तहसील काशीपुर के जसपुर खुर्द में स्थित विशाल नगर में इंद्रपाल सिंह यादव पुत्र राजवीर सिंह यादव अपने सांडू ओमवीर सिंह यादव के मकान में रहता है जो रात के वक़्त घर के बाहर खड़ा था। तभी अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर गोली चला दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। इन्द्रपाल को घायल अवस्था मे तत्काल राजकीय चिकित्सालय लाया गया। गोली इन्द्रपाल की बांह में लगी थी, जिसका उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई है। इंद्रपाल सिंह बाजार में स्थित एक फर्म स्वामी के यहाँ छोटा हाथी चलाने का कार्य करता है।

युवक को गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज ठाकुर, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, एसएसआई सतीश कापड़ी राजकीय चिकित्सालय पहुँचे और घायल युवक के बयान लिये। सीओ मनोज ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई जिससे लोग दहशत में हैं।