देखिये…..यह क्या बोल गये पूर्व दर्जा राज्यमंत्री

 0  15

बाज़पुर: कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओ का मोह आज भी कांग्रेस से भंग नही हो रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आज भी भाजपा के कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओ को कांग्रेसी नेता बता रहे हैं।

बता दें कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए बाजपुर धर्मशाला में एक कार्यक्रम आयोजित किया था जहां कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर दिव्यांगों को जरूरी उपकरण बांटे थे। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरेंद्र सिंह लाडी भी मौजूद थे। जहां हरेंद्र सिंह लाडी ने सभा को सम्बोधित करने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बोल दिया। अब यह उन्होंने जानबूझकर बोला या गलती से बोल दिया ये तो वो ही जाने। पर इससे साफ प्रतीत होता है कि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरेंद्र सिंह लाडी का आज भी कांग्रेस से मोह भंग नहीं हो पा रहा है। वहीं जब इस मामले में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की अपनी एक विचारधारा होती है लेकिन जो जहां है जिस पार्टी में है वो वहीं खुश रहे।