देखें !....."किसानों का भारत बंद" उधम सिंह नगर में कितना सफल? क्या निकला नतीजा? एक खास रिपोर्ट.....!

 0  9
  • किसानों के भारत बंद का उधम सिंह नगर में दिखा असर
  • व्यापारियों तथा कई राजनीतिक दलों का मिला समर्थन
  • जगह-जगह बेरिकेडिंग, कैंटर और ट्रैक्टर से किये रास्ते बंद
  • इस दौरान बंद रहे बाजार
  • यात्रियों को उठानी पड़ी बहुत परेशानी

[video width="640" height="352" mp4="https://www.kaalasach.com/wp-content/uploads/2021/09/VID-20210927-WA0040.mp4"][/video]

 

उधम सिंह नगर, (गौतम चुनारा) : चल रहे भारत बंद आंदोलन का उधम सिंह नगर में पूर्ण असर देखने को मिला है। जहां किसानों द्वारा NH से लेकर स्टेट हाइवे तक पूर्णतः बंद किया गया है। जिससे यात्रियों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़। किसानों ने बैरिकेडिंग, ट्रैक्टर और कैंटर लगाकर चक्का जाम किया है। वहीं किसानों के आंदोलन को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।

बता दें कि कृषि कानून के विरोध में किसानों के चल रहे आंदोलन को और मजबूती देने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया था। जिसके चलते उधम सिंह नगर में भी किसानों के भारत बंद का पूरा असर देखने को मिला है।

जहां भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा के नेतृत्व में किसान भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए। जहां किसानों ने सड़क पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं किसानों ने बॉर्डर पर बैरिकेडिंग, ट्रैक्टर और कैंटर लगाकर चक्का जाम किया।

किसानों के आंदोलन को विभिन्न संगठन के लोग अपना समर्थन दे रहे हैं। जहां व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर किसानों को अपना पूर्ण समर्थन दिया है।

वहीं भारत बंद के दौरान समर्थन कर रहे लोगों की क्या क्या राय रही। आईये सुनते हैं-

कर्म सिंह पड्डा, प्रदेश अध्यक्ष, भाकियू -

[video width="640" height="352" mp4="https://www.kaalasach.com/wp-content/uploads/2021/09/VID-20210927-WA0036.mp4"][/video]

 

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने कहा कि किसानों के हौंसले पूर्व की तरह बुलंद है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने चहितो को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है।

अरविंद यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सपा यूथ ब्रिगेड

[video width="640" height="352" mp4="https://www.kaalasach.com/wp-content/uploads/2021/09/VID-20210927-WA0029.mp4"][/video]

 

गुरजीत सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष, बाजपुर -

[video width="640" height="352" mp4="https://www.kaalasach.com/wp-content/uploads/2021/09/VID-20210927-WA0031.mp4"][/video]