बुल्ली बाई मामला : 18 वर्षीय युवती पुलिस हिरासत में ! मामले में भी आया एक नया मोड़ !

 0  10
उधम सिंह नगर (काला सच ब्यूरो) : मुंबई पुलिस आईटी सेल की एक संयुक्त टीम और शहर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने बुल्ली बाई मामले में एक 18 वर्षीय लड़की को हिरासत में लिया है, जिसमें राजनीतिक सामाजिक मुद्दों पर मुखर मुस्लिम महिलाओं को ऑनलाइन ‘नीलामी’ पर रखे जाने का आरोप है। श्वेता सिंह के रूप में पहचानी गई लड़की को शहर रुद्रपुर में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। लड़की को 5 जनवरी तक ट्रांजिट रिमांड दिया गया। जहां हमने आरोपी युवती के परिवार से खास बातचीत की है जिसमें उन्होंने अपनी बहन को फर्जी फंसाये जाने का आरोप लगाया है। साथ में आरोपी युवती की बहनों ने फंसाये जाने के ट्वीट के स्क्रीन शॉट हमें दिए हैं। जहां इस एप में पाकिस्तान की भूमिका दर्शायी गयी है। ये ट्वीट नेपाल के एक युवक ने अपने ट्वीट्स कर जानकारी दी है।
 
आपको बता दें कि मुंबई पुलिस की एक अन्य टीम उसे महाराष्ट्र ले जाने के लिए रुद्रपुर पहुंची। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी लड़की ने इसी साल 12वीं की पढ़ाई पूरी की है और फिलहाल पुरात्तव विभाग में जाने की तैयारी कर रही है। लड़की अपने परिवार में एक बड़ी बहन, एक छोटी बहन और एक भाई के साथ दूसरे नंबर की है। जिनका भरण पोषण पिता की कोरोना में मौत के बाद राज्य सरकार की चलाई जा रही वात्सल्य योजना से मिले पैसे से होता है और पिता के मील पीएफ पैसों से परिवार का खर्च चलता है। युवती की बड़ी बहन बी कॉम फाइनल इयर और छोटी बहन कक्षा 10 में पढ़ाई करती है। वहीं उसका छोटा भाई कक्षा 8 में है।
 
युवती की बहने बोलीं- टूट पड़ा है मुसीबत का पहाड़
 
आरोपी युवती की बहनों ने बताया कि वह यूपी के बुलंदशहर के निवासी हैं और लगभग 15 वर्षों से रुद्रपुर में ही स्थाई निवास करते हैं। इनकी शिक्षा दीक्षा रुद्रपुर से ही हुई है। अभी वह रुद्रपुर में एक किराए के मकान में रह रहें हैं। जिनके पिता और माता की मृत्यु के बाद 4 बच्चे अनाथ हो गए थे। इनके पिता की मृत्यु 5 माह और माता की मृत्यु 11 वर्ष पूर्व हो चुकी है। इनके परिवार में कोई कमाने वाला नही है। अब अचानक ये मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। जिसके बाद से घर में सभी बच्चे डिप्रेशन में हैं।
 
मामले में आया नया मोड़
 
वहीं पूरे मामले में एक नया मोड़ ओर आया, जिसमे आरोपी युवती की बहन ने बताया कि नेपाल के लड़के के ट्वीट से मिला है जो कि उसने अपने ट्वीट में श्वेता को बेकसूर बताते हुए कहा है कि ये बुल्ली बाई एप उसने बनाया है इनका उसमें कोई लेना देना नही है। यदि उसके लिए हेलीकाप्टर की व्यवस्था की जाती है तब वह अपने आपको सरेंडर कर देगा और सबसे बड़ी बात यह है कि उसने पाकिस्तान से पैसे मिलने की बात कही है। कहा है कि इंडिया को बदनाम करने के उद्देश्य से ये बनाया गया है। ये सब ट्वीट हमें आरोपी युवती की बहन से मिले हैं जो कि हमारे पास एक्सक्लुसिव हैं।
 
विभिन्न धाराओं में किया गया है मुकदमा दर्ज- कोतवाल
 
वहीं रुद्रपुर कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मुंबई पुलिस ने 67 आईटी एक्ट और आईपीसी के तहत धारा 153A (असहमति को बढ़ावा देना), 153B (गलत अपील प्रकाशित करना), 295A (पूजा की जगह को अपवित्र करना), 509 (किसी भी महिला की शील भंग करने का इरादा), 500 (मानहानि), 453D (महिलाओं का पीछा करना) के तहत मामला दर्ज किया है।